बड़वानी न्यायालय द्वारा पुर्व SDM को महिला कर्मचारी के साथ लैंगिक अपराध करने के मामले में दोषी पाए जाने पर जेल और जुर्माने की सजा सुनाई गई है,अतिरिक्त लोक अभियोजक जिला न्यायालय शिवपाल सिंह सिसौदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मा. तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रेखा आर चंद्रवंशी द्वारा पारित अपने महत्वपूर्ण फैसले में पुर्व SDM अभय सिंह खरारी को सजा सुनाई।