जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर जिले भर में खाद्य विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे से खाद्य विभाग द्वारा जिले में चलाई जा रही मनोहर चाय संस्थानों पर जांच कार्यवाही की गई, इस दौरान खाद्य विभाग ने रामपुर, मेडिकल, चारखंबा और धनवंतरी नगर स्थित मनोहर चाय की दुकानों पर छापा मारा,