बेगूसराय: साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति को ₹13,80,93 वापस कराए गए, साइबर DSP ने दी जानकारी
साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित को 13 लाख 80 हजार 93 रुपये की धनराशि साइबर थाना ने वापस करायी है. पीड़ित ने पैसे मिलने पर राहत की सांस ली है. टेलीग्राम ऐप के माध्यम से ठगी करने मामले में साइबर डीएसपी इमरान अहमद ने शनिवार की दोपहर 03:00 बजे जानकारी दी है. कपस्या वार्ड-13 के रहने वाले श्याम मिलन ने 15 नवंबर 2024 को साइबर थाना में मामला दर्ज कराई थी.