बेगूसराय: PM मित्र पार्क योजना के लिए DM ने उद्योग विभाग के सचिव को पत्र लिखा
जिले को पीएम मित्र पार्क योजना अंतर्गत लाने के लिये उद्योग विभाग के सचिव को डीएम तुषार सिंगला ने पत्र लिखा है. डीएम ने पत्र में सदर प्रखंड अंतर्गत मौजा-कुशमहौत में 991 एकड़ चिन्हित रैयती भूमि को पीएम मित्र पार्क योजना के अंतर्गत लाने के लिये आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है. इस बात की जानकारी जनसम्पर्क विभाग द्वारा शनिवार की शाम 04:00 बजे मिली.