गुरारू: नेटवर्क मेंटेनेंस के कारण 12 घंटे बंद रहेंगी बिजली विभाग की ऑनलाइन सेवाएं, शाम 5 बजे से सुबह 5 बजे तक बिल सेवा बाधित
Guraru, Gaya | Jun 6, 2026 बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए बताया है कि नेटवर्क मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली विभाग की सभी ऑनलाइन सेवाएं 6 जून की शाम 5:00 बजे से 7 जून की सुबह 5:00 बजे तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। कंपनी के अनुसार इस अवधि में बिजली बिल भुगतान, स्मार्ट प्रीपेड मीटर रिचार्ज, नया विद्युत कनेक्शन आदि बाधित होंगे।