बालोद: बालोद-रायपुर पैसेंजर में यात्रियों की जान जोखिम में, बोगियों की कमी से दरवाजों पर लटककर सफर कर रहे यात्री
Balod, Balod | Jun 7, 2026 अंतागढ़-दल्लीराजहरा-रायपुर पैसेंजर (डेमू) ट्रेन में बढ़ती भीड़ अब यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन गई है। पर्याप्त बोगियां नहीं होने के कारण रोजाना सैकड़ों यात्रियों को ठसाठस भरी ट्रेन में सफर करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि कई यात्री जान जोखिम में डालकर ट्रेन के दरवाजों पर लटककर यात्रा करने को मजबूर हैं।