प्रयागराज माघ मेले से जुड़े धरना प्रकरण को लेकर शंकराचार्य सदानंद सरस्वती महाराज ने खनेता में सरकार और प्रशासन पर तीखा प्रहार किया। गुरुवार को लगभग 4 बजे खनेता धाम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान उन्होंनें कहा कि लोकतंत्र में सत्ताधारी शासक नहीं, जनता के सेवक होते हैं। ऐसे में धार्मिक आस्था को दबाने या कुचलने का दुस्साहस किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं।