बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के सैंथल पट्टी मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान राजकुमारी के रूप में हुई है। पति सूरजपाल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि पत्नी बाजार जा रही थी, तभी हादसा हुआ। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस जांच में जुटी है।