घोड़ाडोंगरी: भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, विधायक गंगा उइके हुईं शामिल; जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे
रविवार को घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचीं, जहां भाजपा विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के विकास कार्यों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।