सहजनवा तहसील क्षेत्र में किसानों को उनकी धान की फसल का उचित समर्थन मूल्य दिलाने के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। 1 नवंबर से तहसील के तीनों ब्लॉकों में कुल 24 धान क्रय केंद्र संचालित किए जाएंगे। किसानों को 2369 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य मिलेगा। ये केंद्र सहजनवा, पाली और पिपरौली ब्लॉकों में स्थापित किए गए हैं।