जमुई में विधानसभा चुनाव के दौरान प्लस टू हाई स्कूल परिसर में मंगलवार 7 बजे जिला प्रशासन द्वारा विशेष पिंक बूथ स्थापित किया गया। यह बूथ मतदाताओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना, जहां मतदान के लिए भारी उत्साह देखा गया। मतदाताओं के स्वागत के लिए पिंक बूथ को विशेष रूप से सजाया गया था। परिसर में सुंदर रंगोलियां बनाई गईं।