बिसौली: रानेट पुल के पास तेज आंधी में पेड़ गिरने से डंपर चालक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Bisauli, Budaun | May 13, 2026 बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट पुल के पास बुधवार को 11 बजे करीब तेज आंधी और तूफान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। अचानक विशाल पेड़ बजरी से भरे डंपर पर गिर पड़ा, जिससे डंपर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर बिसौली कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।