रावतभाटा: रावतभाटा में झाड़ियों में लगी भीषण आग ने विकराल रूप लिया, फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की मशक्कत से बचाई फसल
विजय सिंह ने मंगलवार दोपहर 12 बजे बताया कि रावतभाटा के पाड़ाझर गांव के पास सूखी झाड़ियों में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात लगी आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से खेतों की ओर बढ़ने लगी, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही नगरपालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अधिक