जिले में बुधवार दोपहर आयोजित दिशा की बैठक इस बार विवादों में घिर गई। विकास से जुड़ी इस अहम बैठक को प्रशासन ने बंद कमरे में आयोजित किया, जिससे पारदर्शिता को लेकर सवाल उठने लगे है। बैठक में मीडिया कर्मियों को कवरेज की अनुमति नहीं दी गई, जिससे पत्रकारों में असंतोष का माहौल देखने को मिला। इस बार मीडिया को बैठक से बाहर रखने के फैसले ने नई बहस से छेड़ दी है।