अतरौली: अतरौली में संविधान गौरव एवं न्याय सम्मान समारोह का आयोजन हुआ
अतरौली में संविधान गौरव एवं न्याय सम्मान समारोह का हुआ आयोजन अतरौली में सिविल बार एसोसिएशन एवं फौजदारी अधिवक्ता बार एसोसिएशन अतरौली के संयुक्त तत्वावधान में सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार दोपहर 3बजे तक 'संविधान गौरव एवं न्याय सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सत्यवीर सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।