सहारनपुर: सहारनपुर में सेंट थॉमस और सेंटेनरी एजी चर्च में बड़े उत्साह से मनाया गया ईस्टर पर्व
ईस्टर के दिन सहारनपुर के सेंट थॉमस चर्च में फादर संजय एबल सिंह के संचालन में आराधना सभा रविवार दोपहर 1:00 बजे हुई, जिसमें शहर के सम्मानित लोगों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने यीशु मसीह के पुनरुत्थान को आनंद के साथ याद किया। कैंडल मार्च निकाली गई, संडे स्कूल के बच्चों ने रंगीन कार्यक्रम प्रस्तुत किए और युवाओं ने यीशु के पुनर्जीवन पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी।