भीलवाड़ा-कोटा हाइवे पर नया गांव क्षेत्र स्थित पावन धाम के पास रविवार शाम करीब 6 बजे मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में करीब 2 दर्जन जने घायल हो गये। जिनमें छोटे बच्चों सहित बड़े भी है।घायलों में से 19 को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।