लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से इलाके में हड़कंप मच गया। बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल रहा और दुकानदारों को अपनी दुकानों में शरण लेनी पड़ी। कुछ ही देर में काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई।