गांव चांदहट में महाराज दक्ष प्रजापति एवं गुरु पूर्णिमा पर भक्ति का महासंगम, भजन-कीर्तन और भंडारे का हुआ आयोजन
महाराज दक्ष प्रजापति जयंती एवं गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रताप प्रजापति समाज द्वारा गांव चांदहट में श्रद्धा और आस्था के साथ भजन-कीर्तन एवं भंडारा प्रसाद का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भजन-कीर्तन के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने गुरुजनों एवं महाराज दक्ष प्रजापति को नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
भंडारे में सर्वसमाज के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और सामाजिक एकता, भाईचारे तथा धार्मिक सद्भाव का संदेश दिया। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य करते हैं।
Palwal, Palwal | Jul 29, 2026