तमकुही राज: दुदही से युवा मारवाड़ी मंच ने निकाली श्रीखाटू श्याम की भक्त निशान यात्रा, लोगों ने की पुष्प वर्षा
तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के दुदही से मारवाड़ी युवा मंच के श्याम मण्डल की ओर से श्रीराम जानकी मंदिर सुराजी बाजार दुदही से परंपरागत रूप से श्रीश्याम फाल्गुन निशान यात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रीखाटू श्याम के भक्त निशान लेकर जय श्रीश्याम का जयघोष कर रहे थे। श्याम प्रभू की महिमा से ओप्रोत भजनों पर श्याम बाबा की भक्ति में डूबे भक्त झूमते रहे।