तमकुही राज: लबनिया में फोरलेन पर टैम्पू से गिरी युवती, गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल किया गया रेफर
घायल युवती प्रीति कुमारी उम्र 18 वर्ष पुत्री संतोष चौहान निवासी धुरखड़वा थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर परिवार के अन्य महिलाओं के साथ टैम्पू से लबनिया फोरलेन के रास्ते तमकुहीराज की ओर जा रहे थे कि लबनिया में अचानक टैम्पू से फोरलेन पर गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। सीएचसी तमकुहीराज के चिकित्सकों ने युवती को जिलाअस्पताल रेफर कर दिया है।