तमकुही राज: तमकुहीराज में अधिवक्ताओं ने प्रस्तावित एडवोकेट एक्ट के खिलाफ किया पैदल मार्च और प्रदर्शन
तमकुहीराज तहसील बार संघ के अध्यक्ष विनोद सिंह पटेल के अगुवाई में अधिवक्तताओं ने पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित एडवोकेट एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। और भारत सरकार से इस बिल को वापस लेने की मांग की। अधिवक्तताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक इज बिल वापस नहीं होता वह न्यायिक कार्य का वहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।