रायबरेली: जिले के एसपी ने निरीक्षकों, उप निरीक्षकों व सिपाहियों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव, जारी की सूची
जिले के पुलिस अधीक्षक ने,बुधवार को जिले के विभिन्न जगहों पर व,पुलिस लाइन में रह रहे निरीक्षक उप निरीक्षक व सिपाहियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है।एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह ने बताया कि,एक ही जगह पर तैनात पुलिस कर्मियों को,उनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।साथ ही त्योहारों के दृष्टिगत,सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।