मिलक: धामोरा के पास तेज़ रफ़्तार मारुति कार की टक्कर से एक बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
Milak, Rampur | Mar 13, 2024 थाना शहजादनगर क्षेत्र के धामोरा के पास एक अज्ञात मारुति कार चालक ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को सरकारी एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। घटना के बाद कार चालक घटनास्थल से फरार हो गया है।