मोकामा: पानी और बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहीं मोकामा की वॉलीबॉल खिलाड़ी बेटियां
#jansamasya
Mokameh, Patna | Apr 4, 2026 मोकामा घाट स्थित रेलवेज़ ऐडेड हाई स्कूल की बालिका वॉलीबॉल खिलाड़ी बुनियादी एवं पानी की सुविधाओं का आभाव झेल रही है। मोकामा की स्थानीय बालिका खिलाड़ियों ने लगभग 5 बजे बताया कि उन्हें मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। मैदान में पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण उन्हें दूर ग्रामीण इलाकों से पानी लाना पड़ता है।