रूपवास क्षेत्र के गांव पांडुरी में स्थित सरकारी विद्यालय का एसीबीईओ नरेश शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने स्कूल में 12 कक्षाओं पर सिर्फ 6 शिक्षक होने व गणित संस्कृत की पढ़ाई बाधित होने की बात कही। जिसपर एससीबीईओ ने उच्च अधिकारियों को अवगत कराने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया साथ ही निरीक्षण के दौरान शिक्षकों की कमी की समस्या सामने आई।