शाजापुर: सुनेरा ब्रिज पर ट्रक पलटा, घायल व्यक्ति को ज़िला अस्पताल पहुंचाया गया
शाजापुर जिले के सुनेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुनेरा ब्रिज पर बुधवार सुबह 6 बजे के करीब एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और ब्रिज पर ही पलट गया। हादसे में एक व्यक्ति को चोट आईं, जिसे तत्काल डायल 112 की सहायता से जिला अस्पताल शाजापुर