नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल प्रमाण पत्र लेने के बाद देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम जाकर पूजा अर्चना की तथा गोपालपुर सहित पूरे क्षेत्र की जनता के जीवन में खुशहाली, स्वास्थ्य, समृद्धि और उन्नति का प्रभाव फैलने तथा हर परिवार सुखी रहने की मनोकामना भी की।