बेंगाबाद: बेंगाबाद में 39 आंगनबाड़ी केंद्रों का उद्घाटन, विधायक व डीसी ने स्वास्थ्य केंद्र का भी किया निरीक्षण।
बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को ढाई बजे एचडीएफसी बैंक के सीएसआर मद से रंग-रोगन एवं साज-सज्जा किए गए 39 आंगनबाड़ी केंद्रों का समेकित उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों के भौतिक संसाधनों को सुदृढ़ करते हुए बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना है।