मांडर के कन्दरी स्थित भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सोमवार दोपहर तीन बजे एन.एस.एस. इकाई के तत्वावधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से युवाओं को स्वदेशी अपनाने का संदेश दिया गया।