बालाघाट: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, 20 साल बाद गांव लौटा था
जिले के बालाघाट-गोंदिया रेल मार्ग पर गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ग्रामीण थाना नवेगांव क्षेत्र अंतर्गत बंदरझिरिया-कोसमी रेलवे ट्रैक के पास रात करीब 1 बजे हुई। मृतक की पहचान कोसमी वार्ड क्रमांक 10 निवासी 40 वर्षीय विजय पिता रमेश पालने के रूप में हुई है। मृतक की शिनाख्त उसके भाई संजय ने