वाराणसी अस्सी घाट स्थित बोली घाट कैफ़े में बनारस क्वीयर प्राइड माह 2025 की शुरुआत में फिल्म स्क्रीनिंग एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य क्वीयर जीवन, पहचान, आत्मस्वीकृति, जाति और पितृसत्ता जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा करना तथा समुदाय के अनुभवों और संघर्षों को दृश्य रूप में समाज के सामने प्रस्तुत करना था।0