फतेहपुर स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल परिसर में गुरुवार को तुलसी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तुलसी पौधे की पूजा-अर्चना से हुई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने तुलसी के औषधीय, धार्मिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला।