ज्ञानपुर: गोपीगंज में यातायात जागरूकता अभियान के तहत ऑटो चालकों को नियमों की जानकारी दी गई
यातायात माह के तहत गुरुवार को यातायात प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने आटो चालकों को सुरक्षित यात्रा की हिदायत देते हुए उन्हें नियमों का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, इसलिए नवंबर में जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।मीरजापुर रोड तिराहा और लालानगर टोल प्लाजा पर चालकों को जानकारी दी गई।