लवकुशनगर: इटवा गांव में पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण के दावे, इटवा गांव में सैकड़ों हरे पेड़ों की कटाई; प्रशासन पर उठे सवाल
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Jun 6, 2026
विश्व पर्यावरण दिवस पर एक ओर जहां करोड़ों पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर छतरपुर जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरा पंचायत के इटवा गांव में हरे-भरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने शनिवार कि शाम करीब 4 बजे आरोप लगाया है कि चंद पैसों के लालच में सैकड़ों पेड़ों की बलि दी जा रही है।