मंगुरा पंचायत भवन में रोजगार मेला आयोजित मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र, बोंगा (इचाक) द्वारा बुधवार को मंगुरा पंचायत भवन में मुखिया मीना देवी के सौजन्य से रोजगार मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुखिया मीना देवी ने किया।