मैहर: सिद्धार्थ नगर में चली गोली एक बार फिर तनाव का माहौल, पुलिस जाँच मे जुटी।
सिद्धार्थ नगर में एक बार फिर तनाव का माहौल बन गया है। आरोप है कि आदतन हिस्ट्रीशीटर एवं धारा 307 के आरोपी शुभम पाल ने जेल से छूटने के बाद अपने साथियों रजनीश पाल, संजय यादव उर्फ बांका गैंग के साथ मिलकर रात करीब 10 बजे एक रेप पीड़िता/फरियादी के घर पहुंचकर हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही 100 डायल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।