छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोपालपुरा के पास आज 19 अप्रैल शाम करीब 5:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल जगन पटेल (60 वर्ष) पिता बारेलाल एवं उनकी पत्नी कट्टू पटेल (57 वर्ष) निवासी गोपालपुरा, अपनी मोटरसाइकिल से भांजे की शादी में शामिल होने ग्राम पनोठा जा रहे थे।