गुण्डरदेही: गुण्डरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम खलारी ITI के पास धमतरी की ओर से आ रही हाईवा वाहन तेज स्पीड में हादसे का शिकार
गुण्डरदेही थाना छेत्र के ग्राम खलारी ITI के पास धमतरी की ओर से रेत भरकर आ रही हाईवा वाहन हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है, वाहन की स्पीड काफ़ी तेज था तभी वह अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा गया है। कुछ लोगो का कहना है की ड्राइवर को झपकी आने से यह हादसा हुआ है, तो कुछ लोगो का कहना है की ओवरटेक या सामने से वाहन आ रहा होगा जिसके करण यह हादसा हुआ है, अब पुलिस जाँच में ही हादसे का सही करण का पता चल पायेगा।