गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र के गोंडा–रगड़गंज मार्ग पर बीती रात चोरों ने शिवदयाल पांडे की पान की दुकान का ताला तोड़कर करीब 50 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। वहीं दुकान के पीछे स्थित उनके रिश्तेदार के मकान में सेंध लगाकर 30 हजार रुपये नकद, गैस सिलेंडर, बर्तन व अन्य घरेलू सामान पर हाथ साफ किया। सुबह 9 बजे घटना की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई।