भोगांव: एलाऊ क्षेत्र में बिजली कटौती से भड़के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, लाइनमैन पर रुपये लेने का आरोप
एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला प्रसाद में लगातार हो रही बिजली कटौती, बार-बार आ रहे फाल्ट और ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार दोपहर प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने विभागीय कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द समस्या का समाधान न होने पर बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी।