साहिबगंज: रेलवे स्टेशन साहिबगंज में RPF पुलिस ने ₹5,72,000 मूल्य की सोने-चांदी के आभूषण के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार
साहिबगंज जिले के रेलवे स्टेशन में RPF पुलिस ने ₹5,72,000 मूल्य की सोने-चांदी के आभूषण के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।सोमवार को आरपीएफ द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बताया गया कि 7 अप्रैल को ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ पुलिस ने हावड़ा जमालपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच से सोने-चांदी के आभूषण के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया था।