साहिबगंज: हाजीपुर राजगांव के समीप खेत में रखा गेहूं के टाल मे लगी आग,दो बीघा खेत का गेहूं जलकर हुआ राख
साहिबगंज जिले के मुफ्सिल थाना क्षेत्र अन्तर्गत हाजीपुर पश्चिम पंचायत के हाजीपुर राजगांव के समीप सोमवार को बजरंगी पासवान के खेत में रखा गेहूं के टाल मे आग लगने से लगगभग दो बीघा खेत का गेहूं जलकर राख हो गया। घटना के बाद स्थानीय कुछ लोगों के सहयोग से समय रहते आग पर काबु पा लिया गया अन्यथा अगल बगल के खेतों में आग की लपटे फैलती तो बहुत बड़ा नुकसान हो सकता था।