साहिबगंज: कॉलेज रोड में सड़क दुर्घटना में बाईक सवार व्यक्ति हुआ गंभीर रूप से घायल, इलाज कराने पहुंचा सदर अस्पताल
नगर थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड में सोमवार को सड़क दुर्घटना में प्रोफेसर कॉलोनी का रहने वाला बाईक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां आसपास के लोगों ने घायल व्यक्ति को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लेकर आए जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक के द्वारा उसका इलाज किया गया। वही घायल व्यक्ति की पहचान पंकज कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।