मंगलवार की रात चेवाड़ा में भगवान भास्कर की प्रतिमा का विसर्जन उत्साह और श्रद्धा के माहौल में किया गया। रात लगभग 9 बजे शोभायात्रा के साथ प्रतिमा को दुर्गा पोखर ले जाया गया।पूरे रास्ते में श्रद्धालु ढोल-नगाड़े, शंखध्वनि और जयघोष करते हुए चल रहे थे। भक्तों ने सूर्य देव की प्रतिमा को नम आंखों से विदाई दी और अपने परिवार, समाज व क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना की।