अनूपपुर: विश्व रेडक्रॉस दिवस पर मानव सेवा के लिए पुष्पेंद्र नामदेव को राज्यपाल ने किया सम्मानित
विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवा, रक्तदान और मानवता की सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर अनूपपुर के सामाजिक कार्यकर्ता पुष्पेंद्र नामदेव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की मध्यप्रदेश राज्य शाखा, भोपाल द्वारा किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि Mangubhai Patel ने सम्मानित किया ।