जनपद हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र नेशनल हाईवे 9 पर स्थित गांव निजामपुर के पास अज्ञात कारणों से शनिवार को चलती हुई कैंटर में अचानक भीषण आग लग गई है कैंटर चालक और हेल्पर ने कूदकर अपनी जान बचाई है सूचना पाने के बाद दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची है जहां टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कैंटर में लगी आग पर काबू पाया है।