टीकमगढ़: टीकमगढ़: आरक्षक ने गलती से एसपी को भेजे ₹5900, कार्यालय में किए वापस
टीकमगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के संज्ञान में सोमवार को एक ऐसा मामला आया है जिसमें पुलिस विभाग के एक आरक्षक महेंद्र रावत द्वारा अनजाने में 5900 की राशि गलती से पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई को भेज दी गई। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित आरक्षक को एसपी कार्यालय बुलाया और आरक्षक के खाते में राशि वापस कराई गई।