देवघर: सावन से पहले नगर निगम की लापरवाही उजागर, बाबा मंदिर मार्ग पर बह रहा है नाले का पानी ,श्रद्धालु बेहाल
सावन महापर्व की तैयारी के बीच देवघर नगर निगम की बड़ी लापरवाही सामने आई है पंडित शिवराम झा चौक से बाबा बैद्यनाथ मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर नाले का पानी और फटे जलालपुर की पाइप से बह रहा पानी सड़क पर फैल जाने से श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है स्थानीय वार्ड पार्षद शैलजा देवी ने शनिवार शाम 4:00 बजे नगर निगम की कार्यशैली पर सवाल उठाया