सोहागपुर: सोहागपुर थाना के पास सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहागपुर थाना के पास बीते दिन हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी,जिसका सीसीटीवी फुटेज सोमवार को लगभग 2:30 बजे सोशल मीडिया मे वायरल हुआ है,वायरल वीडियो मे साफ दिखाई दे रहा है कि ट्रक चालक पहले तो मोटरसाइकिल चालक को कुचलता है,जिसके बाद फिर आगे की ओर निकल जाता है,मामले पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।